Khaba fort Jaisalmer, History, Timings, Ticket Price in Hindi (2026)

खाबा फोर्ट जैसलमेर घूमने की जानकारी : Khaba fort Jaisalmer, History, Timings, Ticket Price (2026)

खाबा फोर्ट जैसलमेर का एक ऐसे किला जो कि सिटी के बाहर डेढ़ा गांव के पास बना हुआ हैं, और साल लोग यहाँ इसे देखने के लिए आते हैं क्योंकि यह पर्यटन स्थल कुलधारा गांव से बस 22 किलो मीटर की दूरी पर है। 

खाबा फोर्ट जैसलमेर घूमने की जानकारी

खाबा गांव यहाँ के पालीवाल ब्राम्हण समाज द्वारा बनाया गया था, पुराने समय में यहाँ लोग व्यापार करने आते थे। यह एक जैसलमेर का लोकप्रिय पर्यटन स्थल सीजन में कई पर्यटन यहाँ घूमने आते हैं। 

Read More - पटवों की हवेली जैसलमेर घूमने की जानकारी

तो आज के इस ब्लॉग में मैं आपको खाबा फोर्ट जैसलमेर घूमने की जानकारी देने वाला हु जैसे कि Khaba fort Jaisalmer, History, Architecture, Timings, Ticket Price, कैसे पहुंचे इत्यादि। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती हैं तो इस ब्लॉग को शेयर जरूर करें। 

खाबा फोर्ट जैसलमेर का इतिहास और कहानी - Khaba Fort History, Story in hindi 

पुराने समय में जैसलमेर में पालीवाल ब्राह्मण समाज के लोग यहाँ अपना व्यापार किया करते हैं और इसमें शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग यहाँ पर आया करते हैं। इस किले की कहानी भी कुलधारा गांव की कहानी से मिलती जुलती हैं, यहाँ के स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया था कि यहाँ पर भी वही पालीवाल ब्राह्मण समाज के लोग रहा करते थें। 

Read More - जैसलमेर मरू महोत्सव 2026 की जानकारी

जिन्होंने 200 साल पहले सलीम सिंह के अत्याचार से कुलधारा गांव के साथ 84 और भी गांव को छोड़ दिए थे, जिसमें ये भी शामिल था। और जाते हुए यहाँ के लोगों ने श्राप दिया कि कोई भी व्यक्ति इस किले में जिंदा नहीं रह सकता।

अगर आप यहाँ आएंगे और देखेंगे तो आपको यह एक दम सुनसान और वीरान दिखाई पड़ेगा, हालांकि आप यहाँ सुबह 9 बजे से 6 बजे तक घूम सकते हैं। 

खाबा फोर्ट में देखने लायक चीजें - Things to See in Khaba Fort

1.    जब आप यहाँ आओगे तो आपको बहुत सी चीजें देखने के मिलेगी जैसे कि पुराने समय में ली जाने वाली उपयोगी सामान को यहाँ पर संग्रहीत करके रखा गया हैं। और यहाँ पर कुछ छोटे छोटे कमरे भी बने हुए हैं जो कि पहले तो खंडर बन चुके थे और बाद में इसे रेनोवेट किया गया। 

2.    यहाँ पर आपको अद्भुत वास्तुकला और नक्काशी हुई खूबसूरत झरोख और खिड़कियां देखने को मिलेंगे। बता दे कि इस किले का मुख्य द्वार ठीक वैसे ही बना हुआ हैं जैसे 13 सेंचुरी में इसे बनाया गया हैं। 

3.    यहाँ आपको एक कलिका माता का मंदिर भी देखने को मिलेंगे बताया जाता हैं कि यह मंदिर लगभ 800 साल पुराना हैं, और इस मंदिर के बारे एक खास बात यह हैं कि यहाँ पर पुजारी राज तक नहीं रुक सकता हैं, क्योंकि यहाँ के लोग इस देवी को चमत्कारी मानते हैं।

खाबा फोर्ट घूमते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें - Tips For Visiting Khaba Fort 

1.    खाबा फोर्ट एक सुनसान जगह पर बना हुआ हैं जो कि देखने में भी डरावना लगता है, यहाँ के स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया था कि यहाँ रात को कई भूतिया गतिविधि देखने को मिलती हैं, तो अगर आप मेरी माने तो आप शाम होने से पहली ही यहाँ से चले जाए। 

2.    यहाँ पर आपको कोई रेस्टोरेंट, कैफे या किराने की दुकान देखने को नहीं मिलेगी तो अगर आप यहाँ घूमने आते हो तो आप अपना खाने पीने का सामान साथ ले आवे। 

3.    अगर आप चाहें तो अपने साथ कैमरा भी का ला सकते हो उसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा किराया नहीं देना पड़ेगा, और आप चाहें तो यहाँ फोटो शूट भी कर सकते हों। 

4.    यहाँ आप सुबह के 10 बजे से शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं, क्योंकि शाम के 6 बजे के बाद यहाँ पर कोई आता और यह किला एक भूतिया किला माना जाता हैं, जिसकी वजह से लोग यहाँ रात को आने से डरते हैं। 

Read More - जैसलमेर वार म्यूजियम घूमने की जानकारी 

खाबा फोर्ट प्रवेश शुल्क - Khaba Fort Jaisalmer Entry Fess (Ticket Price 2026)

हर साल यहाँ भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग यहाँ घुलने आते हैं , और इसी को देखते हुए जैसलमेर पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को के लिए अलग अलग प्रवेश शुल्क रखी हैं। 

Read More - जैसलमेर का प्रसिद्ध गड़ीसर लेख का इतिहास, बोटिंग फीस, समय और घूमने की जानकारी 

·      भारतीय लोगो के लिए - ₹20

·      फॉरनर्स लोगो के लिए - ₹100

खाबा फोर्ट जैसलमेर घूमने का सही समय - Best Time to Visit Khaba Fort in Jaisalmer 

खाबा फोर्ट जैसलमेर के एक गांव में मौजूद हैं और वह गांव कहीं न कहीं मरुस्थान की तरह महसूस होता हैं, जिसकी वजह पर्यटकों को काफ़ी गर्मी का सामना करना पड़ता हैं। इसी समस्या को देखने हुए बता दे कि यहाँ पर आने का सही समय लगभग अक्टूबर से फरवरी तक का होता हैं। 

खाबा फोर्ट खुलने और बंद होने का समय - Khaba Fort Opening and Closing Times 

·      खुलने का समय - दिन के 9:00 बजे 

·      बंद होने का समय - शाम के 6:00 बजे 

खाबा फोर्ट जैसलमेर कैस पहुंचे - How to reach Khaba Fort Jaisalmer? 

खाबा फोर्ट जैसलमेर से  लगभग 35 किलो मीटर दूर डेढ़ा गांव के पास बना हुआ हैं, और यहाँ आने के लिए आपको जैसलमेर सिटी से कार या फिर कोई टैक्सी किराए पर करनी होगी जिसका किराया अलग अलग होता हैं जो कि आप यहाँ आकर पता कर सकते हैं। हमने कोई टैक्सी किराए नहीं करी क्योंकि हम अपनी पर्सनल कार से गए थे।

Read More - नथमल हवेली घूमने की जानकारी 

अगर आप अपने शहर से जैसलमेर बस, ट्रेन आते हो तो आपको यही से ही टैक्सी या कार मिल जाएंगी, और वही आप अगर फ्लाइट से यहाँ आते हो तो बता दे कि सिटी से जैसलमेर का हवाई अड्डा लगभग 16 किलो मीटर हैं,

Read More - Jaisalmer Fort History, Ticket, Timing

हालांकि आपको यहाँ से भी कोई न कोई टैक्सी या कार मिल जाएंगी जो खाबा फोर्ट तक आती हैं, अगर आपको ऐसा कुछ न मिले तो आप जैसलमेर आकर यही से टैक्सी या कार बुक कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

जैसलमेर में ऐसी और भी कई पर्यटन स्थल हैं, जिसे देख कर आप आश्चर्यचकित हो जाओगे पर ये किला अलग हैं, यहाँ डरावना, सुनसान माहौल और इसके पीछे की कहानी इसे यूनिक बनाते हैं। तो अगर आपको भी जैसलमेर घूमने का प्लान कर रहे हैं, और आपको इसी रहस्यमय जगहों पर जाने का शौक है, तो खाबा फोर्ट को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करे। और अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आता है तो आप इस ब्लॉग को आगे जरुर शेयर करें।  

Read More - Vyas Chhatri Jaisalmer

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने