Vyas Chhatri Jaisalmer घूमने की जानकारी: इतिहास, समय, प्रवेश शुल्क, कैसे पहुंचे (2026)
जब भी कोई जैसलमेर की प्रसिद्ध छतरियों की बात करता हैं, तो बड़ा बाघ का नाम पहले आता हैं क्योंकि बड़ा बाघ की छतरियों पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। अगर बात करे छतरियों की तो जैसलमेर की Vyas Chhatri भी काफ़ी प्रसिद्ध है।
Read More - नथमल हवेली घूमने की जानकारी
व्यास छतरिया भी जैसलमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल हैं, यहाँ पर आपको बड़ा बाघ जैसी छतरिया देखने को मिलती हैं, और इसके अलावा यहाँ आपको अच्छा सूर्यास्त भी देखने को मिलता हैं।
तो अगर आप भी जैसलमेर के इस Vyas Chhatri घूमने का प्लान कर रहे हो तो आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको Vyas Chhatri Jaisalmer घूमने की जानकारी देने वाला हु साथ ही आपको बताऊंगा इतिहास, समय, प्रवेश शुल्क, कैसे पहुंचे
Read More - Jaisalmer Fort History, Ticket, Timing
Vyas Chhatri Jaisalmer का इतिहास: History of Vyas Chhatri Jaisalmer
इस व्यास छतरियों का निर्माण लगभग 18वीं - 19वीं में व्यास समाज के शमशान भूमि के तौर पर करवाया गया था। पुराने समय के व्यास शासक के राजाओं का इसी जगह पर अंतिम संस्कार किया जाता था, और जिस जगह अंतिम संस्कार किया जाता था वहीं पर उनके याद में यह छतरिया बना दी जाती हैं जैसा कि आप इस फोटो में देख रहे हो, जिसे देखने में बड़ा बाघ की छतरियों के सामान लगती हैं।
Vyas Chhatri Jaisalmer में देखने लायक जगह
· शांति वाला इन्वायरमेंट: अगर आपको शांति वाला इन्वायरमेंट पसंद है तो यह जगह आपके लिए बहुत अच्छी होने वाली है क्योंकि यहाँ आपको काफ़ी शांति और अच्छा महसूस होगा।
· सूर्यास्त बिंदू: यह पर्यटन स्थल जैसलमेर सिटी से कुछ ऊंचाई पर बना हुआ है और कारण से यहाँ से सूर्यास्त काफ़ी अच्छे से दिखाई देता हैं और सूर्यास्त देखने का सही समय लगभग 5:00 - 5:30 का होता हैं।
· छतरियां : अगर आपने मेरा बड़ा बाघ वाला ब्लॉग देखा होगा तो उसमें मैंने जिन छतरियों का वर्णव किया था ठीक उसी प्रकार की छतरिया यहाँ भी बनी हुई हैं, लेकिन यह छतरिया व्यास वंश के लिए बनाई गई थी। इसे भी पीले रंग के बलुआ पत्थर से बनाई गई हैं और इसकी भी नक्काशी ठीक बड़ा बाघ की छतरियों के सामान हैं।
व्यास छतरियां घूमने के लिए कुछ महत्पूर्ण बाते - Tips for Visiting Vyas Chhatri Jaisalmer
1. अगर आप चाहे तो अपना कैमरा भी साथ ले जा सकते हो पर इसके लिए आपको अलग से किराया देना पड़ेगा, यदि आप यहाँ पर ड्रोन शूट करना चाहते हो तो बता दे कि यहाँ पर आपको ड्रोन उड़ाने की कोई परमिशन नहीं दी गई हैं।
2. जब हम यहाँ आए तो हमे लगा कि व्यास छतरियां प्री वेडिंग फोटोशूट एक अच्छी जगह हो सकती हैं, क्योंकि यहाँ पर काफ़ी अच्छे व्यू देखने को मिलते हैं, तो अगर आप यहाँ अपना फोटो शूट क्या फिर प्री वेडिंग शूट करवा सकते हो।
3. यहाँ पर आपको किसी भी प्रकार की खाने और पीने दुकानें या रेस्टोरेंट नहीं मिलेंगे तो अगर आप यहाँ पिकनिक या किसी भी कारण से यहाँ आते हो तो आप अपने खाने पीने के सामान को साथ लाएं।
Read More - जैसलमेर का प्रसिद्ध गड़ीसर लेख का इतिहास, बोटिंग फीस, समय और घूमने की जानकारी
व्यास
छतरिया आने का सही, खुलने और बंद होने का समय - Best Time to Visit and Opening and Closing
Timings
· घूमने का सही समय
जैसा कि हम सब जानते हे कि जैसलमेर या की अन्य जगह पर घूमने के लिए सही मौसम और समय का होना बहुत जरूरी होता हैं, और इसी में असली घूमने का आनंद लिया जाता हैं। क्योंकि जैसलमेर एक गर्म जगह हैं तो घूमने के लिए आपको ठंड के मौसम में आना चाहिए, तो इस हिसाब से आपको अक्टूबर से नवम्बर या जनवरी से फरवरी के बीच घूमने के लिए आना चाहिए।
· खुलने और बंद होने का समय
यह पर्यटन स्थल जैसलमेर सिटी में ही मौजूद हैं, और यहाँ घूमने के लिए एक समय निर्धारित किया
गया हैं। अगर आपको सूर्यास्त देखना है तो आप 4:00 बजे
के बाद ही यहाँ के लिए रवाना हो जाए, हम
सुबह गए थे तो सूर्यास्त नहीं देख पाए थे।
1. खुलने का समय - सुबह के 8 बजे
2. लंच का समय - 1:00 से 3:00 बजे
तक
3. बंद होने का समय - शाम के 7:30 बजे
Read More - जैसलमेर वार म्यूजियम घूमने की जानकारी
व्यास
छतरियां प्रवेश शुल्क - Vyas
Chhatri Jaisalmer Entry Fee
1. प्रवेश शुल्क - ₹50 प्रति व्यक्ति (भारतीय/विदेशी)
2. कैमरे के साथ - ₹100
3. प्री वेडिंग के लिए - ₹3100
Read More - जैसलमेर मरू महोत्सव 2026 की जानकारी
व्यास
छतरिय कैसे पहुंचे - How to Reach
Visiting Vyas Chhatri
· बस के द्वारा
व्यास छतरियां जैसलमेर की मुख्य सिटी रामगढ़ रोड के किनारे की ओर बनी हुई हैं, अगर आप जैसलमेर बस के माध्यम से आते हैं तो बस आपको गड़ीसर चौराह तक ड्रॉप करेगी और वह से आपको किसी टैक्सी को रेट करके व्यास छतरिय लिए आ सकते हो, और इस लिए टैक्सी वाला आपसे लगभग ₹100 से ₹150 लेगा।
· ट्रेन के द्वार
जैसलमेर सिटी तक लगभग हर शहर से ट्रेन का आना जाना लगा रहता हैं जैसे कि दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद इत्यादि अगर आपके शहर से कोई ट्रेन नहीं जाती तो आप फ्लाइट या बस के माध्यम से आ सकते हो। जैसलमेर का रेल्वे स्टेशन व्यास छतरिय से लगभग 500 मीटर से 1 किलोमीटर हैं, और इस दूरी को तय करने के लिए कि ऑटो रिक्शा को रेंट कर सकते हो।
· फ्लाइट के द्वारा
अगर आपके शहर से कोई बस या ट्रेन नहीं जाती तो आप फ्लाइट जैसी सुविधा ले सकते हैं, मगर जैसलमेर का एयरपोर्ट जैसलमेर सिटी से लगभग 6 से 9 किलोमीटर हैं। हालांकि आपको यहाँ से जैसलमेर जाने के लिए टैक्सी और कार मिल जाएंगी और इसका रेंट अलग अलग होता हैं।
निष्कर्ष
पहले के समय में व्यास छतरियां पर्यटन स्थल नहीं हुआ करती थीं बस एक शमशान भूमि थीं, परन्तु यहाँ बनी छतरियों और यहाँ से आने वाले अच्छे व्यू ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया और इसी के वजह से आज एक जैसलमेर का बेहतरीन पर्यटन स्थल माना जाता हैं। और अगर आप जैसलमेर घूमने का प्लान कर रहे हो तो इस पर्यटन स्थल को अपनी लिस्ट में जरूर रखना। तो अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो आप इस ब्लॉग को आगे जरुर शेयर करें।




