जैसलमेर मरू महोत्सव 2026 की जानकारी - Desert Festival Jaisalmer 2026 Travel Guide

जैसलमेर मरू महोत्सव 2026 की जानकारी - Desert Festival Jaisalmer 2026 Travel Guide 

राजस्थान में बहुत से मेले आयोजित होते है जिसमें मुख्यत जैसलमेर का डेजर्ट फेस्टिवल मेला आता है। जैसलमेर का मरू महोत्सव मेला जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है इसे देखने और इस मेले होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे देश से ही नहीं बल्कि विदेश से लोग आते हैं।

इस मेले के द्वारा जैसलमेर में आए हुए पर्यटनों का मनोरंजन किया जाता है। इस मेले में राजस्थान के मुख्य खेल, यहाँ का कल्चर, और BSF (बोर्डर सीमा सुरक्षा बल) की कला प्रदर्शन किया जाता है, इसके अलावा भी यहाँ पर बहुत से कार्यक्रम आयोजित होते है जिसको में इस ब्लॉग में पूरे विस्तार से बताऊंगा। 

Read More - वीरान कुलधरा गांव की कहानी

मैं अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से बताऊं तो अगर आप जैसलमेर घूमने का प्लान बना रहे हो तो आपको जनवरी के अंतिम सप्ताह में आना चाहिए क्योंकि यहाँ पर मरू महोत्सव इसी समय आयोजित होता है। और इस ब्लॉग में मैं आपको अपना पर्सनल एक्सपीरियंस बताऊं और साथ ही इस मेले की सारी जानकारी और आपको एक ट्रैवल गाइड भी दूंगा।

जैसलमेर का मरू महोत्सव (Desert Festival Jaisalmer 2026) कब आयोजित होता है?

जैसा कि मैंने आपको बताया कि जैसलमेर का यह मेला यहाँ पर आने वाले पर्यटनों के मनोरंजन के लिए आयोजित किया जाता है, इस बार जैसलमेर में मरू महोत्सव 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित होता है।

 Read More - पटवों की हवेली जैसलमेर घूमने की जानकारी

इस साल के Desert Festival Jaisalmer 2026 का आप पूरा शेड्यूल देख सकते हे जो मैने नीचे लगा दिया है। इस समय मेले में विदेशी पर्यटन अत्यधिक संख्य में यहां उपस्थित होते है।

जैसलमेर मरू महोत्सव की टिकिट प्राइस (Jaisalmer Desert Festival 2026 Ticket Price)

जैसलमेर का यह मरू महोत्सव जैसलमेर के District Collector द्वारा आयोजित करवाया जाता है जो कि पूरी तरह Government Funded होता है तो इसी कारण से यहाँ पर आपको प्रवेश करने के लिए कोई टिकट नहीं लेनी पड़ती है।


हर साल यहाँ हजारों की संख्या में पर्यटन इस मेले को देखने आते है, अगर आप जैसलमेर आकर इस दृश्य को नहीं देख सकते हो आप इसे यूट्यूब पर लाइव देख सकते हो क्योंकि हर बार इस मेले का लाइव टेलीकास्ट यूट्यूब पर किया जाता है।

जैसलमेर मरू महोत्सव (Jaisalmer Desert Festival 2026) क्या - क्या देखने को मिलता है?

जैसलमेर में आयोजित होने वाले इस मेले आपको बहुत से कार्यक्रम, प्रतियोगिता, राजस्थान की संस्कृति और भी प्रकार के लेख देखने को मिलते है।

1. Miss Mumal And Mr Desert प्रतियोगिता

यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें जैसलमेर के स्थानीय पुरुष और महिलाएं भाग लेते है इस प्रतियोगिता में महिलाएं राजस्थानी कल्चर की पोशाक, गहने और चूड़ा पहनती है, इस प्रतियोगिता में जो सुन्दर और राजस्थानी कल्चर को अच्छे से दिखाता है उसे Miss Mumal का पुरस्कार दिया जाता है।

 Read More - जैसलमेर का प्रसिद्ध गड़ीसर लेख

Mr Desert प्रतियोगिता में पुरुष अपनी दाढ़ी बढ़ा कर और राजस्थानी कपड़े धोती कुर्ता पहन कर Mr Desert बनते है जो सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा वह ये प्रतियोगिता जीतता है और उसे Mr Desert का पुरस्कार दिया जाता है।

2. साफा (पगड़ी) बंद प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में जो जल्दी और अच्छा जैसलमेरी साफा बांधता है वह यह प्रतियोगिता जीत जाता है, इस प्रतियोगिता में केवल पुरुष ही भाग लेते हैं।

3.सिंगर की लाइव परफॉमेंस

इस Desert Festival में चार चांद लगाने के लिए सिंगर आर्टिस्ट को बुलाया जाता है जो शाम के समय लाइव परफॉर्म देते है, इस Desert Festival में बहुत से बॉलीवुड के और भी कई पंजाबी सिंगर आ चुके है जैसे जस्सी गिल, काका, मिलिंग गाबा, परमेश वर्मा इत्यादि।

Read More - Jaisalmer Fort History, Ticket, Timing

4. खेल प्रतियोगिता

·        टग ऑफ वॉर

इस मेले में बहुत सी खेल प्रतियोगिता होती है जिसमें भारतीय एक साथ साथ विदेश पर्यटक भाग लेते है, जैसे कि Tug of War इस प्रतियोगिता में एक ओर विदेशी पर्यटक और दूसरी ओर भारतीय पर्यटक होते है और आगे क्या होता हे ये तो आपको पता ही होगा।

·        पानी के घड़े के साथ रेस

इस रेस में यहाँ की स्थानीय महिलाएं और पर्यटक भाग लेते है इस रेस में महिलाओं को पानी का घड़ा लेकर एक छोर से दूसरे छोर जाना होता है जो जल्दी पहुंचता है वो इस रेस को जीत जाता है, विशेष बात रह है कि पानी बाहर नहीं गिरना चाहिए।

·        पोलो

पोलो के बारे में आपने सुना ही होगा जिसे घोड़े के साथ खेलते है पर यहाँ इस मेले में पोलो ऊंट के साथ खेलते है और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जैसलमेर के स्थानीय लोग होते है जो कि राजस्थानी कपड़े और साफा पहनकर इस खेल को खेलते है,इसके नियम भी पोलो की तरह ही समान होते है।

5.आस पास की लगने वाली दुकानें

इस मेले में आपको विभिन्न प्रकार का दुकानें लगी मिलेगी जैसे कि कुछ खाने - पीने की, खिलौने की, राजस्थानी फोटो शूट पॉइंट, राजस्थानी कपड़ों की इत्यादि। इसके अलावा भी यहाँ पर आप कई प्रकार की एक्टिविटी कर सकते हो जैसे घुड़सवारी, ऊंट सवारी।

मरू महोत्सव कहां - कहां आयोजित होता है? Desert Festival Jaisalmer 2026 Venue, Timing

जैसा कि मैंने आपको बताया कि जैसलमेर में मरू महोत्सव इस साल 2026 में 29 जनवरी से 1 फरवरी के भी लगने वाला है और आर्गेनाइजेशन द्वारा सारी जानकारी बता दी गई है,जो कि मैंने आपको फोटो के जरिए बता दी है आप नीचे देख सकते है। अगर मैं आपको पिछले साल के मरू महोत्सव के बारे में बताऊं तो मरू महोत्सव 2025 जैसलमेर सिटी में दो जगह आयोजित हुआ था।

Read More - New Year Party 2026 in Jaisalmer

जिसमें एक दिन सुबह और शाम को पूनम स्टेडियम और दूसरे दिन सुबह डेडानसर स्टेडियम में हुआ था। और उसके अगले दिन सम सैंड ड्यूज और खुंडी में आयोजित हुआ था। जैसा कि आप फोटो में देख सकते है कि इस बार भी Venue वही रहने वाले है। 


निष्कर्ष

इस मेले को देखकर मुझ अच्छा लगा क्योंकि यहाँ पर इतने सारे कार्यक्रम, प्रतियोगिता, करतब हुए थे जिसे देखकर मेरा मन प्रसन्न हो गया। मेरा तो यह मानना हे कि अगर आप जैसलमेर घूमने का प्लान कर रहे हो तो आप मेरे बताए गए समय द्वारा आए और एक बार इस मेले का जरूर आनंद ले। तो अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो आप इस ब्लॉग को आगे जरुर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने