Jaswant Thada Jodhpur Travel Guide 2026: History, Timing, Entry Fess घूमने की जानकारी

Jaswant Thada Jodhpur Travel Guide 2026: History, Timing, Entry Fess घूमने की जानकारी

Jaswant Thada Jodhpur

Jaswant Thada Jodhpur जिसे राजस्थान का ताज महल कहा जाता हैं, सफेद मकराना के पत्थरों से बना और इसकी अद्भुत नक्काशी और वास्तुकला को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटन यहाँ घूमने आते हैं। बताया जाता हैं कि इस स्मारक को महाराजा जसवंत जी के याद में बनाया गया था, और इसे पूर्ण रूप से बनने के लिए उस समय लगभग 2 लाख 85 हजार रुपए लगे थे। 

Read More - Khaba fort Jaisalmer

तो आज के इस ब्लॉग में मैं आपको Jaswant Thada Jodhpur घूमने की जानकारी और History, Timing, Entry Fess के बारे विस्तार से बताऊंगा और अगर आप भी जोधपुर के पर्यटन स्थल को घुलने का प्लान बना रहे हो तो आपको ये जानकारी जरूर पसंद आएगी।

जसवंत थाडा जोधपुर निर्माण और इतिहास - Jaswant Thada Jodhpur History 

जसवंत थाडा का निर्माण महाराजा जसवंत सिंह जी के पुत्र महाराजा सरदार सिंह जी ने सन् 1899 में अपने के मरने के बाद करवाया था, सरदार सिंह जी अपने पिता के कहने पर उनका अंतिम संस्कार जसवंत थाडा में करवाया और वहीं उनकी याद में एक खूबसूरत छतरी का भी निर्माण करवाया, और इसके निर्माण में इस समय लगभग ₹285000 लगे थे। 

Read More - Vyas Chhatri Jaisalmer

जसवंत थाडा में देखने लायक अच्छी जगह - Best Place to Visit in Jaswant Thada

जसवंत सिंह जी की छतरी: यहां के लोकल गाइड द्वारा बताया गया था कि जब जसवंत सिंह जी की मृत्यु हुई थीं तो उनका अंतिम संस्कार यहाँ किया गया था, और जिस जगह उनका अंतिम संस्कार किया गया था वहीं पर उनकी याद में इस छतरी का निर्माण करवाया गया था। इस छतरी को भी सफेद मकराना पत्थर से बनाया गया हैं और इसकी बनावट और नक्काशी इतनी अद्भुत तरह से की गई हैं जिसे देखकर आप भी आश्चर्यकित हो जाओगे। 

Jaswant Thada Jodhpur

और इसके अलावा आपको और अन्य छतरिया भी देखने को मिलेगी और बताया जाता हैं कि ये अन्य छतरिया भी जसवंत सिंह जी के वंशज की हैं। 

Read More - Jaisalmer Fort History, Ticket, Timing

संग्रहालय: इस संग्रहालय आपको जोधपुर के वीर राजाओं में की फोटो और उनसे जुड़ी हुई कहानियों कर बारे आपको जानने का मौका मिलेगा, यहाँ पर वो सभी राजाओं के बारे में बताया गया हैं जिन्होंने लगभग 800 सालों तक जोधपुर पर राज की किया गया। इस संग्रहालय आपको तीन सुंदर झूले दिखाई देंगे और जो बीच वाला झूला हे वो महाराजा जसवंत सिंह जी का है। 

Jaswant Thada Jodhpur

खूबसूरत गार्डन: जसवंत थाडा में एक बहुत ही खूबसूरत सा गार्डन बना हुआ हैं तो अगर आप घूमते हुए थक जाते हो तो आप यहाँ बने गार्डन में आराम कर सकते हो और चाहे तो आप यहाँ सुंदर सुंदर फोटो भी ले सकते हो। 

Jaswant Thada Jodhpur

राव जोधा जी की प्रतिमा: अपने राव जोधा जी में बारे में कही न कही सुना ही होगा, राव जोधा जिन्होंने जोधपुर शहर की नींव रखी थीं। जब आप जसवंत थाडा घूमने आते हो तो आपको यहाँ राव जोधा जी घोड़े पे सवार वाली मूर्ति देखने को मिलेगी जो कि काले रंग की धातु से बनी हैं। 

Read More - नथमल हवेली घूमने की जानकारी 

लेख (तालाब): जब आप इसमें प्रवेश करते हो तो आपको प्रारंभ में ही एक सुंदर तालाब देखने को मिल जाएगा हालांकि आप इस तालाब में बोटिंग नहीं कर सकते क्योंकि अभी तक ऐसी कोई सुविधा यहाँ पर नहीं है, तो बस आप यहाँ पर कुछ अच्छे फोटो खींचवा सकते हो। 

Jaswant Thada Jodhpur

जसवंत थाडा की वास्तुकला - Jaswant Thada Architecture 

जसवंत थाडा के वास्तुकार बुद्धमल और रहीम बक्स जिन्होंने एक अद्भुत स्मारक का निर्माण किया जिसे देखने किए आज हर लोग दूर दूर से आते हैं। जिस जगह को मारवाड़ के ताज महल भी कहते हैं क्योंकि इसके निर्माण में सफेद मकराना पत्थरों का उपयोग किया गया हैं जो देखने में अभी भी चांद की तरह चमकते हैं। इसमें कई झरोखें और खिड़कियां बनीं हुई हैं, जिसकी नक्काशी काफ़ी दर तक बारीक को विचित्र रूप से करी गई हैं। 

Jaswant Thada Jodhpur

जसवंत थाडा प्रवेश शुल्क और घूमने सही समय - Jaswant Thada Jodhpur Timings, Entry Fee 

घूमने का सही समय 

अगर आप अपनी यात्रा को और भी सरल और आरामदाय बनाना चाहते हो तो बता दे कि आपको यहाँ घूमने के लिए सर्दी के समय में आना चाहिए जो कि अक्टूबर से जनवरी के बीच का होता हैं। 

Read More - जैसलमेर का प्रसिद्ध गड़ीसर लेख का इतिहास, बोटिंग फीस, समय और घूमने की जानकारी 

प्रवेश शुल्क 

1.    भारतीय पर्यटन के लिए - ₹50 प्रति व्यक्ति 

2.    विदेशी पर्यटन के लिए - ₹100 प्रति व्यक्ति 

3.    वाहन पार्किंग - ₹30 से ₹50 निर्भर करता हैं वाहन पर 

जसवंत थाडा खुलने और बंद होने का समय - Jaswant Thada Opening and Closing Time 

1.    खुलने का समय - सुबह के 9 बजे

2.    बंद होने का समय - शाम के 5 बजे 

जसवंत थाडा जोधपुर कैसे पहुंचे - How to reach Jaswant Thada Jodhpur

1.बस के माध्यम से 🚌

अगर आप अपने शहर से जोधपुर बस के माध्यम से आते हो तो, आप वहां पर उतर सकते हैं, जहाँ से जसवंत थाडा काफी पास पड़ता हो, और ये पता करने के लिए आप अपने बस कंडक्टर से पूछ सकते हैं और वहां से आप ओला, रेपिडो और उबर जैसी एप्लीकेशन से कोई भी ऑटो और कार बुक कर सकते हैं। 

Read More - जैसलमेर वार म्यूजियम घूमने की जानकारी 

2.ट्रेन के माध्यम से 🚆

अगर आप जोधपुर अपने शहर से ट्रेन के द्वारा आते हो तो बता दे कि जोधपुर रेलवे स्टेशन से जसवंत थाडा लगभग 5 किलो मीटर हैं, और आपको रेलवे स्टेशन से बहुत सी ऑटो रिक्शा और ऑनलाइन सर्विस जैसी सुविधा मिल जाएंगी, और इसके लिए आपको ₹150 से ₹200 देने होंगे निर्भर करता हैं कि आप क्या बुक करते हो। 

Read More - जैसलमेर मरू महोत्सव 2026 की जानकारी

3.फ्लाइट के माध्यम में ✈️

अगर आपके शहर कोई ट्रेन या बस जैसी सुविधा नहीं हैं, तो बता दे कि जोधपुर से लगभग हर बड़े शहर के लिए फ्लाइट जैसी सुविधा उपलब्ध हैं, तो आप अपने शहर से कन्फर्म करके यहाँ आ सकते हैं, और जोधपुर के हवाई अड्डे से जसवंत थाडा के बीच की दूरी लगभग 8 किलोमीटर हैं, और आपको वहीं पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधा मिल जाएगी। 

Read More - पटवों की हवेली जैसलमेर घूमने की जानकारी

 नष्कर्ष 

अगर आप मेरी माने तो जब आप जसवंत थाडा घूमने के लिए आए तो एक लोकल गाइड जरूर हायर कर लेने इससे आप इसके बारे और भी अच्छे से जान पाओगे, और आपको यहाँ राजाओं के बारे में कुछ और रोचक तथ्य और कहानियां जानने को मिलेगी। तो अगर आपको ये जानकारी पसंद आती है तो आप इस ब्लॉग को आगे जरुर शेयर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने