जैसलमेर वार म्यूजियम घूमने की जानकारी - Jaisalmer War Museum: Ticket Price, Timings & History (Full Guide 2026)
Read More - जैसलमेर मरू महोत्सव 2026 की जानकारी
अगर आप जैसलमेर घूमने का प्लान कर रहे हो और आप भी जैसलमेर की Army Force के द्वारा लड़े गई युद्ध और उससे जुड़े असली वाले हथियार को देखना चाहते हो तो आप यहाँ आकर इन सभी के बारे में जान सकते हो। यहाँ वो सभी हथियार, बंदूके, टैंक और लड़ाकू वाहन रखे गए हैं, और साथ आपको इस म्यूजियम में युद्ध की पूरी जानकारी भी मिल जाएगी। जब यहाँ आए थे तो हमें गर्व महसूस हुआ था और आकर आप भी यहाँ आते हे तो आपको भी अपनी Army Force पर गर्व महसूस होगा।
आज के इस ब्लॉग में मैं आपको इस वार म्यूजियम की सारी जानकारी बताऊंगा जैसे कि घूमने का सही समय, म्यूजियम के खुलने और बंद होने का समय, एंट्री फीस, कैसे पहुंचे, इतिहास तो अगर भी यहाँ घूमने के लिए आ रहे हैं तो यहाँ ब्लॉग आपने लिए ही है, और इस जानकारी से आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी।
जैसलमेर
वार म्यूजियम कैसे पहुंचे - How to Reach War Museum Jaisalmer
Read More - वीरान कुलधरा गांव की कहानी
यह म्यूजियम जैसलमेर सिटी से दूर है तो अगर आप यहाँ घूमना चाहते है जैसलमेर सिटी से होते हुआ यहाँ पर आ सकते हो
1.बस के माध्यम से 🚌
वर्तमान में जैसलमेर लगभग सभी शहरों से जुड़ा हुआ है यहाँ पर लगभग हर शहर से बस का आना जाना होता है तो अगर आपके शहर से कोई बस जैसलमेर के लिए है तो आप उसमें बैठ सकते यहाँ आ सकते हो और आगे के लिए आप यही से कोई टैक्सी या कार बुक करके वार म्यूजियम के लिए रवाना हो सकते हो, जैसलमेर से वार म्यूजियम की दूरी लगभग 14 किलो मीटर है, टैक्सी वाला लगभग ₹400 से ₹500 लेता है, हम टैक्सी के द्वारा गए थे तो हमने ₹450 दिए थे।
2. ट्रेन के माध्यम से 🚆
अगर आपके शहर से कोई बस की सुविधा नहीं है तो आप अपने शहर ट्रेन के द्वारा भी यहाँ आ सकते हैं जैसलमेर के रेलवे स्टेशन पर ही आपको टैक्सी मिल जाएगी तो आप उस टैक्सी से म्यूजियम के लिए जा सकते हो।
3.फ्लाइट में माध्यम से ✈️
जैसलमेर का एयरपोर्ट मुख्य सिटी से लगभग 15 किलो मीटर दूर है, और आपको एयरपोर्ट के बाहर ही टैक्सी और कार मिल जाएगी जो आपको जैसलमेर सिटी तक ड्रॉप कर देगी। बाते दे कि एयरपोर्ट से भी आप वार म्यूजियम के लिए सीधे जा सकते हो टैक्सी या कार किराए करके।
वार म्यूजियम खुलने और बंद तथा
घूमने का सही समय
1.घूमने का सही समय
अगर हम किसी भी प्रकार की यात्रा करने का प्लान बना रहे हो तो सबसे मुख्य होता है घूमने का सही मौसम और समय, जैसा कि हम सब जानते हैं कि अच्छे मन से घूमने के लिए मौसम का ठंडा होना जरूरी होता है। अगर बात करे जैसलमेर की तो सही समय अगस्त से सितंबर या नवंबर से जनवरी तक का होता है।
2.खुलने और बंद होने का समय
वार म्यूजियम जैसलमेर हफ्ते के सातों दिन खुलता है, यहाँ किसी भी प्रकार का कोई अवकाश नहीं रहता हम यहाँ 11:30 बजे पहुंच गए थे।
· खुलने का समय - सुबह के 9:00 बजे
· बंद होने का समय - शाम के 7:00 बजे
जैसलमेर
वार म्यूजियम प्रवेश शुल्क - Jaisalmer War Museum Ticket Price 2026
बता दे यहाँ सिक्योरिटी गार्ड के रूप में आर्मी ऑफिसर बैठे हुए हैं, और
इस म्यूजियम में एंट्री लेने के पहले यहाँ आपको अपना फोन नंबर और आधार कार्ड की जानकारी देनी पड़ेगी, तभी आपको प्रवेश दिया जाएगा।
· प्रवेश शुल्क (एंट्री फीस) - ₹60 प्रति व्यक्ति
जैसलमेर
वार म्यूजियम यात्रा करने के लिए टिप्स -Tips for Jaisalmer War Museum
· जैसलमेर एक गर्म पर्यटन स्थल है तो यहाँ आपको सर्दी के मौसम में आना चाहिए, और यहाँ आप सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 तक घूमने के लिए आ सकते हो क्योंकि ये समय घूमने के लिए सही रहता है।
· अगर आप वार म्यूजियम जैसलमेर घूमने के लिए जा रहे हो तो आपको अपना और साथ वाले का आधार कार्ड साथ लेके आना होगा।
· यहाँ आते वक्त आप अपने साथ खाने पीने के सामान को साथ ले आए क्योंकि यहाँ खाने पीने के सामान को महंगा बेचा जाता है।
· यहाँ पर गर्मियों के दिनों में अत्यधिक गर्मी और धूप पड़ती है तो जब भी आप गर्मियों के दिनों में आए तो अपने साथ गर्मी से बचने के लिए जैसे छाता, हेट और सनस्क्रीन लेके आए।
· अगर आप यहाँ घूमने के लिए कैमरा साथ लाते हैं, तो आपको इसके लिए कोई अलग से खर्चा नहीं देना पड़ता और यहाँ पर आप कैमरा फ्री में अंदर ले जा सकते हो।
जैसलमेर
वार म्यूजियम का इतिहास - History of Jaisalmer War Museum
वैसे तो मुझे म्यूजियम के निर्माण के पीछे कोई खास जानकारी तो नहीं मिली पर बताया जाता है इसका निर्माण जैसलमेर में हुए भारत पाकिस्तान जंग के कारण कारण करवाया गया था।
पहले तो बस यहाँ एक इंडियन आर्मी के लिए एक कैंप हुआ करता था, पर युद्ध के बाद इसे पुनः रूप से म्यूजियम में परिवर्तन कर दिया था।
Read More - Jaisalmer Fort History, Ticket, Timing
जब 1965 और 1971 भारत पाकिस्तान के के युद्ध हुए थे तो उसमें यूज़ किए जाने वाले सभी हथियार, टैंक, वाहन आज भी यहाँ पर रखे गए हैं और यहाँ आपको पाकिस्तानी आर्मी के वाहन और टैंक देखने को मिल जाएंगे, और इसके निर्माण के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों में इंडियन आर्मी के प्रति गर्व पैदा करने करना था।
जैसलमेर
वार म्यूजियम में देखने लायक चीजें
यहाँ पर आपको उस समय उपयोग में आने वाले उन सभी उपकरणों को रखा गया हैं जिनका उपयोग इंडियन आर्मी फोर्स ने युद्ध में किया था। सबसे पहले जब आप यहाँ प्रवेश लेते हो तो आपको एक बड़ा सा बैनर देखने को मिलेगा जिसने आपको इस म्यूजियम का पूरा ब्लू प्रिंट बना हुआ दिखाई देगा।
Read More - जैसलमेर का प्रसिद्ध गड़ीसर लेख का इतिहास, बोटिंग फीस, समय और घूमने की जानकारी
जब मैं यहाँ आया तो मैंने देखा कि इन हॉल्स की दीवारों पर उन युद्ध का उल्लेख लिखा हुआ है जिसको हमारे जवानों ने लड़ा था जैसे शियाचर वार। और कई ऐसे जवान जिन्होंने युद्ध में अपनी भागीदारी निभाई उन्होंने जिस पुरस्कार से नवाजा गया था वह सब यहाँ लिखा गया है। और कई भी बहुत सी युद्ध के बारे में लिखा हुआ हैं जो आप यहाँ देख सकते हो जैसा।
· Indian Army Through the Ages - जहां पर कई वीर सोल्जर के बारे में और किस युद्ध में सहयोग दिया था, वह लिखा हुआ है।
· Vintage Uniform - यहाँ पर बताया गया है कि पुराने समय से लेकर अभी तक इंडियन आर्मी फोर्स की यूनिफॉर्म कैसी कैसी हुआ करती थी।
· INDO - PAK war 1947-48 - यहाँ इस युद्ध के बारे में कुछ जानकारी लिखी हुई है।
और भी कई लड़ाइयों के बारे में यहाँ बताया गया है और इन के बारे में जानने के लिए आपको यहाँ आना चाहिए।
Read More - Sajjangarh fort Udaipur घूमने की जानकारी, समय, टिकट फीस
निष्कर्ष
अगर आप भी एक देश भक्त हैं, और इंडियन आर्मी के वीर सोल्जर के बारे में जानना और उस जगह को देखना चाहते हो यहाँ पर अपने जवानों ने युद्ध लड़ा तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है आपको एक बार यहाँ तो घूमने लिए जरूर आना चाहिए। और अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आती है तो आप इस ब्लॉग को आगे जरुर शेयर करें।






